inh24
छत्तीसगढ़ : आज बालोद जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी गुरु घासीदास जयंती, पढ़े पूरी खबरे

बालोद। गुरुघासीदास जयंती 18 दिसंबर को जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी कड़ी में आमापारा बालोद में सतनामी समाज व अधिकारी कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है, जिसमें कार्यक्रम की शुरुवात ध्वजारोहण के साथ होगी। वहीं, आरती तीन बजे व अतिथि सम्मान व उद्बोधन चार बजे से व महाप्रसादी भंडारा 5ः30 बजे से रखा गया है। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा होंगे। अध्यक्षता सभापति जल कार्य विभाग पार्षद योगराज भारती करेंगे।



