छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ नोटिस, होगी पूछताछ, पढ़ें पूरा मामला

रायपुर टूलकिल मामले में सिविल थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद अब बड़ा मोड़ सामने आ रहा है। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को नोटिस जारी कर दिया है। डॉ. रमन सिंह को 24 मई दोपहर साढ़े 12 बजे अपने निवास पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निदेर्शों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

बता दे की डॉ रमन सिंह के निवास जाकर सिविल लाइन थाने की टीम पूछताछ करेगी। दरअसल, सिविल लाइन थाने में पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था

कि कांग्रेस ‘टूलकिट’ का इस्तेमाल कर कोरोना वायरस संकट के वक्त फायदा उठाकर पीएम नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल कर रही है। विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने इन आरोपों को फेक बताया था। किसी भी तरह की टूलकिट के इस्तेमाल से इनकार किया है।

Related Articles

Back to top button