Cgnews – यूथ ग्रामीण कांग्रेस का चुनाव नहीं लड़ने का दबाव, जनपद सदस्य का गंभीर आरोप – cgtop36.com

राजनादगांव — डोगरगढ़ जनपद पंचायत के कृषि सभापति महेश कुमार सेन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता लेते हुए कहा कि यूथ ग्रामीण कांग्रेस का चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है साथ ही मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है ,प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए महेश सेन ने कहा कि ग्राम पंचायत रामा टोला में जिस स्कूल भवन के निर्माण में राशी आहरण करने का आरोप लगाया जा रहा है वह सरासर गलत है, 27 अप्रैल को उन्होंने यूथ कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है ,नामांकन दाखिल करने के बाद से उन पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है, 28 अप्रैल को मेरे ऊपर धोखाधड़ी तथा जातिगत अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया ,वह भी पूरी तरीके से निराधार है, महेश सेन ने प्रेस वार्ता लेकर कहा कि कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिसकी शिकायत उन्होंने एसपी से की है।
डोगरगढ़ जनपद पंचायत के सभापति महेश सेन ने कहा कि युवक कांग्रेस चुनाव में ग्रामीण अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल करने के बाद विरोधी गुट मेरे खिलाफ साजिश रच रहा है उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी और जातिगत अभद्र व्यवहार करने का फिजूल आरोप लगाया गया जो पूरी तरह निराधार है, महेश सेन ने कहा कि उन्होंने 28 अप्रैल को युवक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया दूसरे दिन से उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जातिगत अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया जा रहा है कहा कि एक गुट द्वारा उन पर नामांकन वापस लेने दबाव बनाया गया है कहा कि वह आदिवासी समाज का सम्मान करते हैं समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ उनका कभी कोई विवाद भी नहीं हुआ रामा टोला स्कूल निर्माण को लेकर लगाया गया आरोप पूरी तरीके से गलत है।
अमलीडीह की सरपंच प्रतिनिधि से उनसे कोई राशि नहीं ली ,चुनाव लड़ने से रोकने 3 साल बाद अचानक यह शिकायत की गई है इस शिकायत में जिन लोगों को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है वह स्वयं भी युवक कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दे रहे जिसकी शिकायत की है
दरअसल कांग्रेस के जनपद सदस्य महेस सेन के ऊपर अमलीडीह के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि 3 वर्ष पूर्व उनसे मैंने राशि ली है साथ ही महेश सेन के ऊपर रामटोला की सरपंच चित्रलेखा मंडावी आदिवासी महिला ने जातिगत गाली गलौच और जातिगत अभद्र व्यव्हार करने का आरोप लगाया गया है ।





