राशिफल - अध्यात्म

14 July 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: आज आप काफी बहादुरी से काम लेंगे। किसी भी फैसले के पहले गंभीरता और सावधानी से विचार करने की आवश्यकता होगी। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में कुछ लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। आज आप कोई सोशल वर्क कर सकतें हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। मेहनत जारी रखें। धन हानि की संभावना है। इसलिए धन का निवेश करने से अभी रुक जाएँ। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मिथुन: दिन शुभ रहेगा। आज धन लाभ की पूरी संभावनाएं हैं। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए प्रयास कर सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल नहीं है। शादी-विवाह को लेकर हो रही चर्चाओं में सफलता मिलेगी।

कर्क: स्थिति आपके अनुकूल रहेंगे। विरोधियों पर आपकी जीत सुनिश्चित है। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में परिजनों के बीच गुस्से की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। रचनात्मक काम करेंगे।

सिंह: बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों को फिलहाल टाल दें। आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। न्यायालय संबंधी मामले अभी थोड़ा लंबा चल सकते हैं।

कन्या: सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

तुला : दिन आपको बहुत कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश में जुटे रहेंगे। यह महत्वाकांक्षाओं और जिम्मेदारी का समय है। आप लंबे समय से बहुत मेहनत कर रहे हैं। इसका परिणाम आपको जल्द मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में रोमांस होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी, नए मित्र भी बन सकते हैं।

वृश्चिक: दिन शुभ है। आप में से कुछ लोग अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस के विस्तार के लिहाज से समय अनुकूल है। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में प्रगति कर पायेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बना रहेगा।

धनु: दिन शुभ रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे। बुजुर्गों की सेहत की चिंता सताएगी।

मकर : मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए सुखद और चुनौती पूर्ण रहने वाला होगा। सफलता आज मिलती दिख रही है। आपको अपने काम और यात्रा से लाभ मिलेगा। अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करके आपको काफी सफलता मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगा।

कुंभ: पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है। आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ कामों में आपको काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। धन संचय में सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।

Related Articles

Back to top button