पूरा देश कोरोना संक्रमण से त्रस्त है। रोजाना अब संक्रमण में एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। ऐसे समय में शिखर धवन कोरोना वायरस के कारण पिछले 4 महीनों से अपने घर में ही है, और इस दौरान शिखर धवन सोशल मीडिया पर ही एक्टिव हैं। शिखर धवन ने अब तक अपनी पत्नी आईशा मुखर्जी और बेटे जोरावर के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
शिखर धवन ने एक और वीडियो शेयर किया, वीडियो में शिखर धवन बेटे जोरावर धवन के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो में उनकी पत्नी सोफे पर बैठी हुई है, शिखर धवन ने डांस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा – बीवी को मनाने के लिए बेटे का साथ लेना जरुरी है, आजा नचले। शिखर धवन इसी गाने पर डांस करते हुए बीवी आयेशा को मना रहे हैं।
आपको बता दें कि शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आयेशा मुखर्जी से वर्ष 2012 में शादी की थी। शिखर धवन और आयेशा मुखर्जी का एक बेटा है, जिसका नाम जोरावर है। शिखर धवन कोरोना के बाद से ही अपने परिवार के साथ है, उन्होंने कोरोना से लड़ाई हेतु सरकार को आर्थिक मदद भी की थी।