राशिफल - अध्यात्म

13 December 2019 – जानिए आज का राशिफल

दिसम्बर महीना साल का आखिरी है, यह साल जाते जाते आपके लिए बहुत कुछ कर गया है। इस महीने में आज आपका दिन कैसा होगा। क्या कहती हैं आज आपकी भाग्य रेखा, जानिए आज का राशिफल

मेष: आज आप अपने खाने पीने में ज्यादा ध्यान दें। घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस मे अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपॉर्ट की बेहद जरूरत है।

वृषभ: आज का दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।

मिथुन: आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सकून मिलेगा।

कर्क: आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है।

सिंह: दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस न करें तो आपके लिए अच्छा है।

कन्या: दिन खुशगवार बीतेगा। बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च हो सकता है। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और ईमेल के जरिए जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला: आज का दिन व्यस्तता भरा है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।

वृश्चिक: थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा, पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नज़र आएंगे।

धनु: दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढ़ाई लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। खान पान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

मकर: छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गों को किसी वजह से चिंता होगी।

कुंभ: कार्यस्थल में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।

मीन: दिन भाग्यशाली रहेगा। बिजनस और इन्वेस्टमेंट में टेंशन खत्म होगी। खास लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेगा और घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। डेली रूटीन और खाने पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button