छत्तीसगढ़
नागरिकता संशोधन बिल को हम अपने राज्य में लागू नहीं होने देंगे – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल को हम अपने राज्य में लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करूंगा कि हम अपने संवैधानिक मूल्यों पर इस हमले की अनुमति न दें।
छत्तीसगढ़ राज्य CAB के कार्यान्वयन की अनुमति नहीं देता है। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद से कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक इसका विरोध कर रही है।
आपको बता दें कि इसे लेकर कई राज्यों में विरोध हो रहा है। असम में तो प्रदर्शन हिंसक स्तर तक पहुँच गया है। असम में सड़कों पर प्रदर्शन कर आगजनी की जा रही है. इस बिल को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट भी किया है।




