छत्तीसगढ़

CGNews-म्युनिसिपल स्कूल के एक बिल्डिंग में लगी आग, आग की लपटे तेजी से फ़ैलने लगी जिसे देखकर हड़कंप मच गई

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां म्युनिसिपल स्कूल के बिल्डिंग में आग लग गई है। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये घटना आज यानी सोमवार सुबह की है। जहां शहर के म्युनिसिपल स्कूल के एक बिल्डिंग में आग लग गई।

जिसके चलते बिल्डिंग के कमरे में रखे पुराने फर्नीचर जलकर खाक हो गया। इधर आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर के अन्य बिल्डिंग में फैलने से पहले आग को नियंत्रण में किया। लिहाजा बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के मुताबिक़ स्कूल में आग लगने का पूरा मामला धमतरी शहर के म्युनिसिपल स्कूल का है। जहां आज सुबह परिसर में रहने वाले शिक्षक की पत्नी और गार्ड ने देखा कि स्कूल के एक भवन में भीषण आग लगी है और धुंआ निकल रहा है। वहीं आग की लपटे देखते ही देखते तेजी से फैल रहा था। जिसे देखकर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक समय रहते आग को कंट्रोल कर लिया गया। जिससे आग बाजू में बने खपरैल वाला बिल्डिंग तक नहीं पहुंच सकी और बड़ी घटना होने रुक गई।

Related Articles

Back to top button