
दुनियां में कोरोना के आंकड़ों के बीच जानिए आज देश में कोरोना के कितने मामले आए हैं। दरअसल देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि वायरस से मरने वालों की संख्या सरकार की चिंता भी बढ़ा रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1 लाख से अधिक कम नए मामले मिले हैं, 71 दिनों बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 80,834 नए कोरोना केस आए और 3303 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 32 हजार लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 54,531 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 31 मार्च 2021 को 72,330 केस दर्ज किए गए थे.
वहीं छत्तीसगढ में आज 459 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 949 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।




