जरा हटके

झील में डूब रहा था हिरन का बच्चा सैनिक ने जान पर खेलकर ऐसे बचाई जान, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

एक नन्हा हिरण झील में डूब रहा था तभी उस पर एक सैनिक की नजर पड़ती है और वो अपनी जान को जोखिम में डालकर उसकी जान बचाता है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और लोग नन्हे हिरण की जान बचाने वाले सैनिक की जमकर सराहना कर रहे हैं. इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- नन्हे हिरण को डूबने से बचाने के लिए दौड़ा सिपाही

https://twitter.com/buitengebieden_/status/1403418873290973185?s=20

वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 92.3K व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही इसे अब तक 653 लोगों ने रीट्वीट किया है और इसे 6,264 लाइक मिले हैं. नन्हे हिरण को बचाने वाले सैनिक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे यकीन है कि यह सैनिक एक मरीन है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है काश ऐसा लोग इंसानों के लिए भी करते।

Read Also – टयूशन पढ़ते-पढ़ाते हो गया टीचर और स्टूडेंट को एकदूसरे से प्यार,परिजनों ने लगाई बंदिश तो कर ली मंदिर में शादी औऱ पहुँच गये थाने और…

वायरल हो रहे करीब 31 सेकेंड के इस वीडियो में एक सैनिक झील में डूब रहे नन्हे हिरण को बचाता हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल, झील के बीच एक पेड़ का तना दिखाई दे रहा है, जिस पर चलते समय नन्हा हिरण फिसलकर झील में गिर जाता है, उस पर एक सैनिक की नजर पड़ती है और वह फौरन वहां पहुंच जाता है. सैनिक खुद को जोखिम में डालकर फौरन नन्हे हिरण को पानी से निकाल लेता है और पेड़ के तने से धीरे-धीरे खिसक कर हिरण को वापस लेकर आता है. इस तरह से नन्हे हिरण की जान बच जाती है।

Related Articles

Back to top button