
गिरिश गुप्ता गरियाबंद – नक्सलियों द्वारा सड़क पर बैनर लगाने की जानकारी प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने नेशनल हाइवे 130 सी पर जुगाड़ के पास बैनर लगाये है। इसके बाद हाइवे पर दोनो ओर जाम लग गया।

वही जुगाड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा बैनर लगाने की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर बैनर ओर अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि हाइवे पर आवागमन चालू हो गया है। बैनर रात में लगाया गया था जिसे सुबह पुलिस पार्टी ने पहुंचकर हटा दिया है।





