छत्तीसगढ़

कोरोना संक्रमण से बीएमओ का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

बलरामपुर वाड्रफनगर विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविंद सिंह का कोरोना से निधन हो गया है. वे 7 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे. सांस लेने में परेशानी के कारण उन्हें 9 मई को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था.

बता दे की एम्स में उन्हें हाई फ्लो ऑक्सीजन में रखा गया था. गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉक्टर गोविंद बेहद सरल स्वभाव व जनहित के कार्यो को लेकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे. निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है.

Related Articles

Back to top button