
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 2 दिन पूर्व एक हाई प्रोफाइल मामले में 30 पटवारी, आर आई, तीन तहसीलदारो ने लामबंद होकर कलेक्टर महादेव कावरे को शिकायत दिया था। जिसमे बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर के खिलाफ अवैध वसूली समेत मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा था, अब इस मामले में नाटकीय अंदाज में एक नया मोड़ आया है, बग़ीचा तहसीलदार डॉ टीडी मरकाम जिसे अभी हाल ही में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया था उसे बतौर इनाम स्वरूप कोरिया जिले के बैकुंठपुर तहसीलदार बना दिया गया है।
बगीचा sdm ज्योति बबली कुजूर के ऊपर गंभीर आरोप जिले के तहसीलदार , आरआई समेत पटवारी संघ ने शिकायत कर sdm ज्योति बबली को हटाने की मांग की थी, इस पर कलेक्टर ने तीन अधिकारियों की टीम बनाकर जांच शुरू किया गया, जांच अधिकारी में दो डिप्टी कलेक्टर व एक तहसीलदार को जांच कमेटी में रखा गया, अभी जांच चल ही रहा था कि उस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।शिकायत कर्ता तहसीलदार को बगीचा से हटाकर कोरिया जिला के बैकुंठपुर भेज दिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार मरकाम को बगीचा से हटाकर बैकुंठपुर भेज दिया गया।

आपको बता दें कि Sdm ज्योति बबली कुजूर का बगीचा sdm चौथा पोस्टिंग था , और चारो पोस्टिंग इनका विवादित रहा है, जहाँ जहाँ इनको पोस्टिंग मिली वहाँ इनके ऊपर भर्ष्टाचार के आरोप लगे। ताजा मामले में शिकायत के बाउजूद उसके sdm को न हटाकर तहसीलदार को हटाना सवालिया निशान खड़ा करती है। क्या कही sdm को बचाने के लिए तहसीलदार का ट्रांसफर तो नही किया गया, ताकि उनके निचले तपके के कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनाकर मामले को शांत किया जा सके। ये ऐसे सवाल है जिसका जवाब अनुत्तरित हैं।




