छत्तीसगढ़

बुलेट जलाने का मामला, पड़ोसी पर है शक |


रायपुर। राजधानी से बुलेट को जलाने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत बुलेट मालिक ने सरस्वती नगर थाने में की है . उन्होंने बुलेट जलाने के पीछे पड़ोसी का हाथ होने की आशंका जताई है . जयदीप सिंह का कहना है कि पड़ोसी भूपेंद्र सिंह और उनके परिवार के लोगों द्वारा बोतल जलाकर बुलेट पर फेंकी गई है. फ़िलहाल मामले में लिखित शिकायत की गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने की बात कही है. लेकिन अब तक पुलिस वाले शिकायकर्ता के घर नहीं पहुंचे है. शिकायकर्ता जयदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान में वे 1/34 सूरज रोड कोटा में रहता है. रात में बुलेट को लॉक कर घर अंदर रखा था. जब सुबह देखा तो बुलेट जली हुई हालत में मिली।



read also- शौच के लिए गई तेरह वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका



Related Articles

Back to top button