लाइफस्टाइल

कोरोना काल में बचना है वायरस और फ्लू से तो करें इन चीजों को अपने डाइट में शामिल

देश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे बचाव के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन सुरक्षित रहने के लिए सिर्फ इन्हीं चीजों से काम नहीं चल रहा है। उसके लिए सबसे जरुरी है इम्यून पावर तेज होना। क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर आसानी से किसी भी वायरस की चपेट में आ सकता है। ऐसे में जरूरी है अपने खानपान में उन चीजों को शामिल करें जिनसे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सके। यहां जानिए किन चीजों को अपनी दिनचर्या में करें शामिल –

एंटीऑक्सीडेंट वाले फूड- बेरीज, प्याज, लहसुन, अदरक, गाजर और कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे वारयस से लड़ने में मदद मिलती है। खानपान की इन चीजों में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, बी और ई पाया जाता है। नियमित रूप से इनका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और शरीर को वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

Read Also – कमर और पेट की चर्बी कोरोना रिकवरी में बन सकती है बाधा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

फर्मेंटेड फूड- फर्मेंटेड फूड आंतों के लिए फायदेमंद होता है। फर्मेंटेड फूड इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद लाभदायक माना जाता है। योगर्ट, केफिर, किची, घर के बने हुए अचार, कांजी जैसे फर्मेंटेड फूड का सेवन करने से पेट की समस्याएं ठीक होती हैं। फर्मेंटेड फूड गैस, एसिडिटी, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद करते हैं।

Read Also – कोरोना के बिच अब म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इन्फेक्शन की चपेट में लोग, जानें क्या खतरा

विटामिन C- इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे कारगर साबित होती हैं विटामिन C युक्त चीजें। जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण माने जाते हैं। संतरे, अमरूद, आंवला, बेरीज, नींबू जैसे फलों में विटामिन C पचूर मात्रा में होता है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में मोरिंगा, तुलसी, स्पाईरुलिना, नीम, ग्रीन टी जैसी चीजों को ले सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

Read Also – कोरोना से ठीक हो चुके हैं आप तो जरूर करवाएं ये टेस्ट, सावधान रहने की है आपको जरूरत

मुलेठी- मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। मुलेठी का इस्तेमाल कई तरह के रोगों में दवाई के तौर पर किया जाता है। इसमें एंटीवायरल, एंटी माइक्रोबियल, एंटी इंफ्लेमेटरी मौजूद होते हैं। मुलेठी का प्रयोग कई वायरल इंफेक्शन से लड़ने में किया जाता है। आप मुलेठी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

Read Also –इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मुनक्का का सेवन करे, जानिए अनेक फायदे

स्टार एनिस- दुनियाभर में हमारे देश को मसालों के लिए भी जाना जाता है। इन्हीं मसालो में से एक है स्टार एनिस यानी चक्रफूल। स्टार एनिस में शिमिक एसिड नामक एक यौगिक पाया जाता है। पिछले 15 सालों से इसका इस्तेमाल एंटीवायरल ड्रग्स को संश्लेषित करने के लिए जा रहा है। इसमें कई गुणकारी तत्व होते हैं जो कई तरह के रोगों के ठीक करने के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं। स्टार एनिस का इस्तेमाल मसाले के तौर पर थाई सूप, करी, सब्जी बनाने में कर सकते हैं। इसके अलावा स्टार एनिस के दो टुकड़ों को पानी में 15 तक उबाल लें। पानी के गुनगुने हो जाने पर इसे पिएं। ऐसा करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

Related Articles

Back to top button