कोरोना के बिच अब म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इन्फेक्शन की चपेट में लोग, जानें क्या खतरा

अब म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में लोग आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फंगल इन्फेक्शन है जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होती है. कोविड-19 और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह इन्फेक्शन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इस संक्रमण को ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है।
Read Also – शादी के कुछ घंटों बाद ही हो गई दुल्हन की मौत, दूल्हा हो गया हतप्रभ, गांव में पसरा मातम
कोरोना के मरीजों को ज्यादा खतरा म्यूकोरमाइकोसिस आम तौर पर उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाती है जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कोरोना के दौरान या फिर ठीक हो चुके मरीजों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है इसलिए वो आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासतौर से कोरोना के जिन मरीजों को डायबिटीज है। शुगर लेवल बढ़ जाने पर उनमें म्यूकोरमाइकोसिस खतरनाक रूप ले सकता है। यह संक्रमण सांस द्वारा नायक से व्यक्ति के अंदर चला जाता है. जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काम होती है उनको यह जकड़ लेता है।
Read Also – बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 3 लाख 29 हजार नए मामले, लगभग 4 हजार लोगों की मौत, जानें राज्यों के हाल
इंडियन काउन्सल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा जारी अड्वाइजऱी के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन है जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। म्यूकोरमाइकोसिस इंफेक्शन नायक, आँख, दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी हो सकता है। इस बीमारी में कई लोगों की आंखों की रौशनी चली जाती है वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है।
Read Also –पत्नी पकड़ी गई आशिक की बाहों में रंगे हाथ, आगबबूला पति ने फिर खौफनाक घटना को दिया अंजाम
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है हल्के लक्षण दिखने पर जल्दी से डॉक्टर से संपर्क करें. कोविड के रोगियों में अगर बार बार नाक बंद होती हो या नाक से पानी निकलता रहे, गालों पर काले या लाल चकते दिखने लगें, चेहरे के एक तरफ सूजन हो या सुन्न पद जाए, दांतों और जबड़े में दर्द, काम दिखाई दे या सांस लेने में तकलीफ हो तो यह ब्लैक फंगस हो सकता है।




