क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन आज, नहीं जानते होंगे उनसे जुडी ये बात आप

पूरे विश्व में क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाने वाले और भारत में क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर 47 साल के हो गए हैं। भारत समेत पूरी दुनिया में सचिन तेंदुलकर के प्रशंसक उनका जन्मदिन मना रहे हैं। हर कोई क्रिकेट के महानायक को अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहा है।
Read Also – PBKSVSMI – पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से दी शिकस्त, केएल राहुल खेली शानदार पारी
15 नवंबर, 1989 को 16 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा और 16 नवंबर, 2013 को उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के अपने इस करियर में वह मकाम हासिल किया जिसे आज के दौर में दुनिया के किसी भी खिलड़ी के लिए यह हासिल करना एक सपना है।
सचिन के पिता का नाम रमेश तेंदुलकर (Ramesh Tendulkar) है. रमेश तेंदुलकर ने सचिन का नाम अपने चहेते संगीतकार सचिन देव बर्मन (S. D. Burman) के नाम पर रखा था. सचिन के बड़े भाई का नाम अजीत तेंदुलकर (Ajit Tendulkar) है. ऐसा माना जाता है कि सचिन को क्रिकेट खेलने के लिए अजीत तेंदुलकर ने ही प्रोत्साहित किया था।
Read Also – छत्तीसगढ़ में आज 17397 कुल मरीजों की पहचान तो वहीं सर्वाधिक 219 मौतें, जाने अपने शहर के ताजा हालात
बता दें कि सचिन ने 24 मई, 1995 में डॉ. अंजलि महेता से शादी की. सचिन और अंजलि दोनो पहली बार एयरपोर्ट पर मिले थे, उस वक्त अंजली को सचिन और क्रिकेट दोनों के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नही थी. सचिन और अंजलि के दो बच्चें है, बड़ी बेटी का नाम सारा तेंदुलकर और बेटे का अर्जुन तेंदुलकर है।
सचिन तेंदुलकर की पढ़ाई शारदाश्रम विद्यामंदिर (Shardashram Vidyamandir) में हुई. तेंदुलकर ने क्रिकेट की शुरुवाती बारीकियां रमाकांत आचरेकर (Ramakant Achrekar) से प्राप्त की. बताते हैं कि सचिन तेंदुलकर जब 80 के दशक में ट्रेनिंग के लिए जाते थे तो आचरेकर स्टंप के ऊपर एक रुपए का सिक्का रख देते थे. उस सिक्के को पाने के लिए वह शर्त रखते थे कि जो सचिन को आउट करेगा, यह सिक्का उसे मिलेगा. और सचिन अगर आउट नहीं हुए तो सिक्का उनका हो जाएगा, तेंदुलकर ने इस तरह से 13 एक रुपए के सिक्के जीते हैं और इन्हें आज भी सहेज कर अपने पास रखा हुआ है।
सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 में पाकिस्तान दौरे पर भारतीय टीम के लिए अपना पहला क्रिकेट मैच खेला था. इस टेस्ट मैच में उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला. बात करें इस मैच के बारे में तो यह टेस्ट मैच ड्रा रहा।
Read Also – क्या आप भी टॉयलेट में लेकर जाते हैं मोबाइल, खतरनाक है आपके लिए इस तरह, जानें
क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर की शख्सियत का अंदाजा उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्डस से आप लगा सकते हैं। तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। क्रिकेट में तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स की वजह से ही कुछ लोग उन्हें सचिन रिकॉड्स तेंदुलकर भी बुलाया करते हैं।



