PBKSVSMI – पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से दी शिकस्त, केएल राहुल खेली शानदार पारी

पंजाब किंग्स ने आईपीएल-14 में एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में विगत चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर ही चलता किया फिर 17.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Read Also – Big Breaking – कनाडा ने 30 दिनों के लिए भारतीय विमानों के उतरने पर लगाया प्रतिबंध, भारत मे बेलगाम होते कोरोना के चलते उठाया गया कदम
आपको बता दें कि केएल और गेल की दमदार बल्लेबाजी की मदद से पंजाब किंग्स ने मुबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाए. जवाब में 17.4 ओवर में पंजाब ने 9 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. केएल राहुल ने 52 गेंदों में 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, क्रिस गेल ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर जीत पंजाब की झोली में डाल दी।
Read Also – ब्रेकिंग न्यूज़ – एम्स ने कोरोना मरीजों के इलाज के प्रोटोकॉल से रेमडेसिविर हटाया, जानिए कारण
वहीं पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने 52 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 25 और क्रिस गेल ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए. मुंबई के लिए राहुल चाहर ने एक विकेट लिया।




