कोरोना की गिरफ्त में आए एक्टर राजेश खट्टर, गाजियाबाद के अस्पताल में हुए भर्ती

‘डॉन’, ‘डॉन 2’, ‘रेस 2’, ‘खिलाड़ी 786’, ‘मंजूनाथ’, ‘ट्रैफिक’ जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राजेश खट्टर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गये हैं. कोरोना के संक्रमण से चपेट में आने के बाद राजेश खट्टर को गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यशोदा सुपर स्पैशियालिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. कौशाम्बी के यशोदा सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पहले से ही उच्च रक्तचाप का शिकार राजेश खट्टर को कोविड पॉजिटिव होने, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गला खराब होने की वजह से चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
READ ALSO – हैरी पोर्टर जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस हेलेन मैक्रोरी का हुआ निधन
आप को बता दे कि उनका इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डॉ ए. पी. सिंह एवं 5 अन्य डॉक्टरों की टीम कर रही है. बता से कि डॉ. अग्रवाल ने बताया, “राजेश खट्टर को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार एंटी वायरल थेरैपी दी जा रही है और बीच-बीच में उन्हें ऑक्सीजन भी दी जा रही है.”राजेश खट्टर एक फिल्म और टीवी कलाकार होने के अलावा एक डबिंग आर्टिस्ट और एक पटकथा लेखक के तौर पर भी अपनी पहचान रखते हैं.
READ ALSO – दोस्ताना 2 से किया बाहर, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो! करण-कार्तिक के बीच आई दरार
उन्होंने ‘जुनून’, ‘आहट’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘कुमकुम’, ‘बिदाई’, ‘बेहद’, ‘बेपनाह’, ‘क्या कसूर है अमला का’ आदि ढेरों सीरियल्स में भी काम किया.उल्लेखनीय है राजेश खट्टर उभरते हुए अभिनेता ईशान खट्टर के पिता भी हैं. ईशान राजेश खट्टर और नीलिमा आजमी के बेटे हैं. नीलिमा आजमी से तलाक लेने के बाद राजेश खट्टर ने वंदना सजनानी से शादी कर ली थी. वंदना से शादी के 11 साल बाद राजेश 2019 में फिर से एक बेटे के पिता बने थे.




