छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 26 तारीख तक लॉकडाउन बढ़ने की संभावना

राजधानी में लॉकडाउन में वृद्धि होने के संकेत हैं। राजधानी में लॉकडाउन के दौरान संक्रमण दर में क्या असर पड़ा, इसकी समीक्षा के बाद यह सुनिश्चित होगा कि, लॉकडाउन 2 कितने दिनों का हो। उच्च प्रशासनिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि यह लॉकडाउन बढ़ेगा। संकेत यह भी दिए गए हैं कि लॉकडाउन 2 में कुछ सशर्त छूट शामिल हो सकती है। राजधानी में 9 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन है, हालांकि अभी इस पर मंथन जारी है लेकिन माना जा रहा है कि लॉकडाउन 2 की मियाद 26 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है। बता दे कि राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढऩे की वजह से प्रशासन से संकेत मिल रहे हैं कि लॉकडाउन 5 दिन और बढ़ा दिया जाएगा।

READ ALSO – बलौदाबाजार – इस बार पुलिस को नहीं चलाना पड़ रहा है डंडा जनता ने खुद स्वीकार किया लॉक डाउन

मौजूदा लॉकडाउन सोमवार को सुबह 6 बजे खत्म हो रहा है, लेकिन इसे आने वाले शुक्रवार को आधी रात तक यानी 5 दिन और बढ़ाने की तैयारी है। इस बीच, सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद राजधानी में रविवार या सोमवार से ही सब्जी, किराना, राशन और बैंकों को छूट दी जाएगी। पेट्रोल पंपों से भी कुछ घंटों के लिए आम लोगों को भी पेट्रोल दिया जाएगा। इसका सिस्टम बनाने के लिए शनिवार को दोपहर कलेक्टर तथा प्रशासनिक अफसरों की बैठक होगी। रायपुर जिले में 19 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन जारी रखने का आदेश दिया गया था। इसके बाद बाजार खुलने थे।

READ ALSO – रायपुर – लॉकडाउन में सब्जी और फल विक्रेताओं को मिलेगी छूट, जानें ताजा अपडेट

लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या और मौत के आंकडे कम नहीं होने की वजह से लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोगों के घरों तक सब्जी पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए शनिवार को आदेश जारी हो सकता है। इसके साथ ही शनिवार या रविवार को लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी होगा, लेकिन कई राहतों के साथ।बनाएंगे नया सिस्टम कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन शनिवार को सभी विभागों के अफसरों से बात करेंगे। सोमवार से जिले में किस तरह की व्यवस्था की जाए इसे लेकर सुझाव लिए जाएंगे। लगातार 10 दिनों के लॉकडाउन के बाद आम लोगों को राहत देने के लिए सुबह 6 से 12 बजे तक किराना, सब्जी और राशन दुकान खोले जाएंगे। सोमवार के बाद बैंक खोल दिए जाएंगे।

READ ALSO – मुंगेली – अस्पताल से भागे चार कोरोना मरीज, अस्पताल प्रबंधन पर सवालिया निशान, प्रशासन में हड़कंप

लेकिन इसमें भी स्टाफ की संख्या सीमित रहेगी। लेकिन बैंकों में आम लोगों को प्रवेश दिया जाएगा या नहीं फिलहाल तय नहीं किया गया है। इसके अलावा बाकी सारे कारोबार बंद रखने का फैसला लिया जा सकता है। फेरी वाले ठेलों में सब्जी लेकर जाएंगे प्रशासन इस बाद पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है कि सब्जी बाजार खुलने से एकदम से लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ जाती है। ऐसे में सब्जी बाजारों को खोलने के बजाय ठेलों में सब्जियों की बिक्री की जाए। फेरी वाले ठेलों में मोहल्लों तक सब्जी ले जाएं और वहीं से बिक्री करें।

READ ALSO – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कुशलक्षेम पूछा खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने

इससे एक जगह पर लोग भी नहीं होंगे। इसी तरह किराना दुकानों को भी कुछ घंटों के लिए ही खोला जाएगा, लेकिन रोज किराना दुकान खोलने से लोगों की भीड़ से थोड़ी राहत रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए राशन दुकान खोले जाएंगे। लेकिन वहां एकदम से भीड़ न लगे, इसलिए टोकन सिस्टम से राशन बांटने की गाइडलाइन जारी की गई है। फिलहाल यह तय है कि गैर जरूरी चीजों की दुकानों को किसी भी हाल में नहीं खोला जाएगा।

Related Articles

Back to top button