inh24छत्तीसगढ़

संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने की राज्य सरकार से लॉकडाउन लगाने की अपील, बोलीं कही देर न हो जाए

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – कल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कल कोरोना के कुल 9921 मामले सामने आए है जिससे समझा जा सकता है कि स्थिति कितनी भयावह हो गई है। अस्पतालों में बिस्तर की समस्या खड़ी हो गई है तो वहीं कोरोना के बढ़ते आंकड़ो को देखते हुए कसडोल की विधायक शकुंतला साहू ने छत्तीसगढ़ शासन से राज्य में पूर्ण लॉकडाउन करने की मांग की है

संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा है कि लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं है। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकना के लिए वर्तमान स्थिति को देखते हुए. मै छत्तीसगढ़ शासन से पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग करती हूं।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से अपील करती हूँ। मास्क जरूर पहने,भीड़ में जाने से बचे और वैक्सीन रूपी सुरक्षा कवच को ज़रूर लगवाए। बता दें कि राज्य में कई जिलों में नाईट कर्फ्यू के साथ-साथ लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित है। बहरहाल देखना होगा कि राज्य सरकार इस पर क्या फैसला लेती है।

Related Articles

Back to top button