छत्तीसगढ़ – कलेक्टर ने जारी कि नई गाइडलाइन, बसों में करना होगा इन नियमों का पालन

धमतरी जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने यात्री वाहना संचालकों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपायों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आप को बता दे कि बस संचालक के समस्त कर्मचारी मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करेंगे।
READ ALSO – अम्बिकापुर – दरिमा विमानतल का नाम होगा मां महामाया विमानतल, सीएम बघेल का कैट ने किया धन्यवाद
बिना मास्क के किसी भी यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण से संबंधित लक्षण पाए जाने पर यात्रियों को बसों में यात्रा की अनुमति नहीं रहेगी। यदि यात्रा के दौरान संदिग्ध व्यक्ति चिह्नांकित किया जाता है तो उस यात्री को निकटस्थ अनुविभागीय अधिकारी को सूचित कर हस्तांतरित किया जाएगा।
READ ALSO – बलौदाबाजार में भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते साप्ताहिक हाट-बाजार बंद
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक दिन कम से कम दो बार सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से बसों को सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी बस संचालकों की रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।



