छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 60 वर्षीया महिला के कोरोना से मौत का मामला, शव को स्वास्थ्यकर्मियों ने नहीं रखा मर्चुरी में, घंटों तक महिला का शव रहा ऑटो रिक्शा में

महिला लगभग 1 सप्ताह से बीमार थी। इस दौरान रायपुर में रहने वाले महिला की बेटी-दामदा में बीते सप्ताह निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया था

राजनांदगांव शहर के प्रभात नगर क्षेत्र में रहने वाली लगभग 60 वर्षीया महिला की कोरोनावायरस से मौत होने का मामला सामने आया है। महिला लगभग 1 सप्ताह से बीमार थी। राजनांदगांव शहर के लालबाग क्षेत्र के समीप स्थित प्रभात नगर में रहने वाली लगभग 60 वर्षीया महिला के कोरोना से मौत का मामला सामने आया है। महिला लगभग 1 सप्ताह से बीमार थी। इस दौरान रायपुर में रहने वाले महिला की बेटी-दामदा में बीते सप्ताह निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया था। इसके बाद बेटी, दामाद फिर से रायपुर चले गए थे और महिला पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुई थी।

Read Also – कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने बैठक में लिया फैसला

बीते शुक्रवार को महिला फिर बीमार हो गई और रायपुर से पहुंचे उसके बेटी दामाद ने उसे अस्पताल में भर्ती करने जिला अस्पताल लेकर गए जहां से महिला का कोरोना जांच कराने की बात कही गई और उन्होंने जांच के लिए महिला को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए कोविड-19 जांच केंद्र पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम भेजा, जहां महिला का कोरोना जांच किया गया। इस दौरान जांच रिपोर्ट आने से पहले ही जांच केंद्र में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने महिला के शव को मरचूरी में रखने भेजा लेकिन लगभग 2 घंटे तक महिला का शव मरचूरी में नहीं रखा गया और शव ऑटो रिक्शा में ही रखा रहा। महिला के दामाद गौतम का कहना है कि उसकी सास होली से पूर्व से बीमार थी और आज उसकी कोरोना से मौत हो गई।

Read Also – गरियाबंद – प्रेमी जोड़ी ने जहर खाकर की सुसाइड की कोशिश, दोनो की हालत बेहद गंभीर

कोरोना से महिला की मौत की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में महिला का अंतिम संस्कार कराया गया। इस मामले में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी का कहना है कि जांच के बाद मृतक महिला का कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत महिला का अंतिम संस्कार कराया गया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – हाई-लेवल मीटिंग के बाद जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, अब दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगी

कोरोना संक्रमण के मामले में राजनंदगांव जिले में प्रतिदिन लगभग 400 से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं कोरोना की इस दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा भी बढा़ है, बीमार होने के बाद भी कोरोना जांच समय पर नहीं कराने की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। प्रभात नगर की महिला की मौत ने कोरोना जांच में देरी को उजागर किया है। प्रशासन के द्वारा भी सर्दी खांसी बुखार और डायरिया से पीड़ित लोगों को जल्द से जल्द कोरोना जांच कराने की अपील की गई है, इसके बावजूद सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण होने पर भी कुछ लोग कोरोना जांच कराने नहीं पहुंच रहे हैं। जो गंभीर स्थिति के साथ ही मृत्यु का कारण भी बन रही है।

आज सबसे ज्यादा पढ़े गए खबरों में से पढ़िए –

कोरोना के बढ़ते संक्रमण में छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा लॉकडाउन, सिर्फ ये सेवाएं होंगी संचालित
परिणीति चोपड़ा की टॉपलेस फ़ोटो इंटरनेट पर हुई वायरल, फैंस फ़ोटो देख हुवे दीवाने
अपहरण कर किया रेप फिर दो दोस्तों से भी करवाया गैंगरेप, हो गई गर्भवती तो भगाया, मोहित निकला माहिद
डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस हुई हमलावर, बोली वादाखिलाफ़ी तो BJP सरकार की फ़ितरत है
मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां ली गई हिरासत में, छापेमारी से अफरा तफरी
जशपुर के जंगलों में चारो तरफ सिर्फ आग ही आग, पर्यावरण हो रहा प्रदूषित
दो लुटेरी दुल्हनों ने बर्बाद कर दिया पूरा परिवार, सदमे से ससुर की मौत, लाखों के गहने जेवर लेकर हुवे फरार, दुल्हनों की खूबसूरती ने लगाया लाखों का चूना, जानें मामला
बांकी जलाशय में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा खुदकुशी करने की कोशिश, युवक की मौत, शादीशुदा और एक बच्चे की मां है महिला
बहन को भाई से हुआ प्यार, कर ली शादी, गुस्साए परिजनों ने दी अनोखी सजा
लॉकडाउन ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में भी लगेगा लॉकडाउन, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लेने का दिया अधिकार
छत्तीसगढ़ में बेकाबू हुआ कोरोना, आज कोरोना के 4617 नए मरीज, रायपुर से 1327, 25 लोगो की हुई मौत

Related Articles

Back to top button