inh24छत्तीसगढ़

मीसा बंदियों की सम्मान राशि हुई बंद, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने मीसा बंदियों को दी जाने वाली सम्मान राशि बंद करने के आदेश दिए हैं. प्रदेश में सवा तीन सौ मीसा बंदियों को सम्मान राशि दिया जा रहा है. बता दें कि क्रमशः 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार की राशि मीसा बंदियों को सम्मान राशि प्रदान की जाती है |

read also..रविवि की कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, यहाँ चेक करे प्रमुख कॉलेज की सीटें

आपको बता दें कि लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने इसे दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया है. सरकार मानवता खो चुकी है. सम्मान राशि पाने वाले सभी सेनानी बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर हैं. सेनानी पिछले साल से राशि नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं | आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2008 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने आपातकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के राजनैतिक या सामाजिक कारणों से मीसा कानून के तहत जेल में बंद रहे व्यक्तियों को सहायता देने के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि नियम 2008 बनाया था |

read also..स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 20-21 के लिए  प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित, जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी

Related Articles

Back to top button