गर्मियों में केले का सेवन करने से होता है ये फायदे, कई रोग से रहेंगे दूर

गर्मियों के मौसम में केला खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। केला एक चमत्कारी फल माना जाता है। जिसका सेवन करने से आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहने के साथ-साथ कई रोगों से कोसों दूर रखता है। केला अपने आप पर एक पूरा आहार है। वर्कआउट के पहले या बाद में या फिर खाने में देरी हो रही हो तो एक-दो केला का सेवन कर लें। आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन,थाईमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन ए, बी, बी6, आयरन, कैल्शियम, मैग्निशियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। आप इसे इन 5 तरीकों से सेवन कर सकते हैं।
READ ALSO – टाइफाइड बुखार को ठीक करने का सही तरीका, जानिए कैसे
बनाना मिल्क शेक – अगर आपको देर रात तक पढ़ने की आदत हैं तो केला का मिल्क शेक जरूर पिएं। इससे लाभ मिलेगा। इसका सेवन आप वर्कआउट के बाद भी कर सकते हैं।
लंच में – हाइपोथायरायडिज्म के साथ शरीर में एलर्जी की कमी को पूरा करने के लिए लंच में एक केला जरूर खाएं।
READ ALSO – बीमारियों को दूर करने के लिए होम्योपैथिक दवा है कारगर
दूध, चीनी और रोटी के साथ – केला का सेवन दूध, रोटी और चीनी के साथ करना चाहिए। इससे आपको माइग्रेन या फिर सिरदर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यह बच्चों के लिए बेस्ट मील है।
डिनर के बाद – डिनर के बाद एक केला का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आप इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
READ ALSO – यह ड्रिंक सेहत के लिए है फायदेमंद, और स्वाद में है लाजबाब, जाने विधि
केला से शुरू करें दिन की शुरुआत – अगर आपको माइग्रेन, एसिडिटी या फिर पैर को क्रैप्स की समस्या हो रही है तो दिन की शुरुआत एक केला खाकर करे। इससे आपको लाभ मिलेगा।




