उत्तर प्रदेशदेश विदेश

लड़के वालों ने बनाया दहेज का दबाव, लड़की ने किया शादी से इनकार, गुस्से में घर आकर करने लगे गाली- गलौच….

कोंच। विवाह में दान दहेज की बात तय होने के बाद भी जब लड़के पक्ष की ओर से 50 हजार रुपये व बाइक के लिए अतिरिक्त दबाव बनाया गया तो लड़की ने विवाह करने से इनकार कर दिया। गुस्साए लड़के वालों ने लड़की के घर पहुंचकर गालीगलौज की।लड़की के भाई ने पुलिस से शिकायत की है।

ग्राम लौना निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। वह दो भाई-बहन हैं। उसने अपनी बहन की शादी ग्राम क्योलारी निवासी इंदल उर्फ रामजू के बेटे छोटू से छह माह पूर्व तय किया था। जिसकी शादी छह जून को होनी थी। उसने अपने सामर्थ्य पर अपनी बहन की शादी में उपहार देने की बात कही थी।

शनिवार को लड़के ने दहेज की मांग करते हुए नकदी में 50 हजार रुपये और एक बाइक की मांग की। अरविंद ने मना कर दिया। आरोपित छोटू ने उसको शराब पीकर गालीगलौज करने उसके आ गया, इस पर बहन ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के एसएसआइ उदय प्रताप का कहना है कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button