छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – तेज रफ्तार बाइक पुल से टकराई, तीन युवकों की मौके पर मौत
मुंगेली जिले के चिल्फी चौकी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक सवार पुल से टकरा गई. इस हादसे में तीनों युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
READ ALSO – बिलासपुर: पति के शक करने से पत्नी ने किया सुसाइड, ये है वजह
तत्काल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर ग्राम फुलवारी से घुटरकुंडी अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे. तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई.
READ ALSO –बलौदाबाजार – जिले के लिए मिसाल है युवा दीपक अग्रवाल, पुश्तैनी खेती के साथ कोरोना काल में भी मशरूम उत्पादन कर कमाए 35 हजार महीने, इलाके के लोगों को दे रहे रोजगार
इस सूचना के बाद युवकों को सामुदायिक अस्पताल लेकर गए. डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों में निराला सोनवानी, मथुरा समेत विष्णु भास्कर शामिल हैं. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है




