
सोनु केदार अम्बिकापुर – पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लखनपुर पुलिस द्वारा अवैध कोयला उत्खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार आज तीसरे दिन बड़ी कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 6 ट्रैक्टर में 90 हजार रुपये मूल्य का कोयला जप्त किया है। एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि ग्राम घूमगरा से अवैध कोयला परिवहन की लगातार सूचना आती रहती है।

मुखबिर की सूचना पर लखनपुर पुलिस ने अवैध रूप से कोयला उत्खनन और परिवहन कर रहे 4 कोयला कारोबारियों को दबिश देकर ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग 18 टन कोयला ट्रैक्टर जप्त कर थाने ले आई है। जप्त कोयले की कीमत 90 हजार रुपए आंकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ लखनपुर पुलिस ने धारा 41,1-4, 379 के तहत अपराध दर्ज कर जप्ती की कार्यवाही की गई है।




