रायपुर – पैसे लेनदेन के विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से वारकर कर दी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में लगातार हत्या का सिलसिला जारी है। पुलिस इस पर अंकुश लगाने में असफल है। हत्या का यह मामला डीडीनगर पुलिस थाना इलाके के चंगोराभाठा क्षेत्र का है। तीन आरोपितों ने एक युवक को धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी है।
read also..Big breaking – नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, सूपेबेड़ा में फिर 1 किडनी पीड़िता की मौत
इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितो कोे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात बीएसयूपी कालोनी में लेनदेन के विवाद के चलते हुई है। गोंदवारा निवासी ओमप्रकाश साहू की आरोपित चंद्रिका डेकाटे और उसके दो बेटे करन डेकाटे व एक नाबालिग ने मिलकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 15.03.21 को प्रार्थिया अपने पति के साथ अपने लड़के को ढुढंते हुये अपने भाई के घर बी.एस.यू.पी. कालोनी चंगोराभाठा आयी जहां प्रार्थिया का लड़का घर में उपस्थित था। रात्रि करीबन 09.00 बजे प्रार्थिया अपने भाई गोरे यादव के घर में अपने पति के साथ बातचीत कर रही थी उसी समय प्रार्थिया के भाई की पड़ोसन चन्द्रिका डेकाटे प्रार्थिया के साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगी जिस पर प्रार्थिया बोली कि तुम्हारे लड़के के साथ मेरा लड़का काम पर जाता था कि तुम्हारे लड़के ने मेरे लड़के को आधा पैसा दिया और बाकी पैसा नहीं दिया है।
इस बात पर चन्द्रिका डेकाटे का लड़का करण डेकाटे एवं अपचारी बालक दोनों वहां पर आये और प्रार्थिया के पति के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हुये करण डेकाटे एवं उसकी मां चन्द्रिका डेकाटे प्रार्थिया के पति के हाथ को पकड़ लिये एवं अपचारी बालक घर के अन्दर से किसी धारदार हथियार को लेकर आया एवं प्रार्थिया के पति ओम प्रकाश साहू पर जानलेवा हमला करते हुये छाती एवं पेट के पास मारा तथा मारपीट कर सभी लोग वहां से भाग गये। प्रार्थिया का पति वहीं जमीन पर गिर गया।
जिस पर प्रार्थिया के पति ओम प्रकाश साहु को तुरन्त ईलाज के लिये पहले प्रथामिक स्वास्थ केन्द्र चंगोराभाठा ले गये वहां से तुरन्त 108 एम्बुलेंस के सहायता से मेकाहारा ईलाज के लिये गये जहां डाॅक्टर द्वारा प्रार्थिया के पति ओम प्रकाश साहु को मृत घोषित किया गया। जिस पर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 116/21 धारा 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।




