महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर किया आग के हवाले, पिता-पुत्र गिरफ्तार
सीतापुर जिले के मिश्रिख इलाके में एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उसके बाद उसे जला दिया गया। पुलिस के अनुसार कि इस मामले में आरोपी पिता और पुत्र को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बृहस्पतिवार को यह घटना करीब तीस साल की एक महिला के साथ मिश्रिख के नैमिषरायण में हुई है, जिसमें पीड़िता के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसे जला दिया गया।
read also – कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक की मौत
बताया जा रहा है कि घटना के आरोपी राम कृष्ण और उसके बेटे संजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह तीस फीसदी जली है और खतरे से बाहर है।
read also – सामूहिक बलात्कार में नही हो पाए सफल तो कर दिया आग के हवाले, सनसनीखेज वारदात में 70 फीसदी जली छात्रा
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार महिला अपने मायके सिधौली से मिश्रिख जा रही थी तभी रास्ते में उसने राम कृष्ण के वाहन में लिफ्ट ली और वह उसे अपने घर ले गया। इसके बाद कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया गया।




