
दिल्ली में प्रताप नगर की एक कपड़ा फैक्टरी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है। खबर मिलते ही दमकल की दर्जनभर गाड़ियांं मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। खबर है कि फैक्टरी से एक शव बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
read also..अजीबोगरीब मामला – हत्या के आरोप में पकड़ा गया मुर्गा, कोर्ट में किया जाएगा पेश
इस वक्त मौके पर दमकल की 28 गाड़ियां मौजूद हैं। एक दमकलकर्मी राहत व बचाव कार्य के दौरान जख्मी हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कूलिंग का काम जारी है। फायर ऑफिसर राजिंदर अटवाल का कहना है कि एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक यह आग एलपीजी सिलिंडर के फटने से लगी थी।
इससे पहले दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया था कि, ‘सब लोग यहां से निकल गए हैं, एक-दो लोगों को हल्की चोट आई, फायर विभाग के एक व्यक्ति को चोट आई है। हमारी गाड़ियां काम कर रही हैं, आग काबू में है।’




