बिजनेस
पेट्रोल डीजल के बाद अब रुलाएगा प्याज, 45 दिनों में ही हुई दोगुनी, आम आदमी पर कमर तोड़ महंगाई की मार

देश में जहां बढ़ती मंहगाई को लेकर गुस्सा भरा हुवा है वहीं पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता के लिए एक और बुरी खबर है। आम जनता के आंसू निकालने के लिए प्याज़ के दाम अब दोगुने हो चुके है। आपको बता दें कि प्याज की बढ़ती कीमत महज़ 45 दिनों में दोगुनी हो गई है, जो लोगो के लिए बढ़ती परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
जिस तरह साल 2021 में पेट्रोल और डीज़ल ने जिस तरह से आम जनता को दोहरी मार पड़ी है वह बेहद ही बुरा है जिसके बाद अब प्याज़ के बढ़ते दाम रसोई का स्वाद बिगाड़ रहे है। बता दे एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में ही प्याज़ का भाव दो दिन में 1000 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया है। वहीं दिल्ली के थोक बाजार में प्याज़ 50 रुपये किलो बिक रहा है। अगर बात करे खुदरा व्यापर की तो वह आम जनता तक 65 से 75 रुपये तक पहुँच रहा है।


