राशिफल - अध्यात्म

23 February 2021- कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 23 फरवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 23 February 2021:  कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, जानिए मंगलवार 23 फरवरी 2021 को आपका राशिफल  । जानिए दैनिक राशिफल के बारे में  (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 23 फरवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi,
)

मेष – आज आपका दिन समस्याओं से भरा रहेगा। चुनौतियाें का सामना करना पड़ेगा। आज खर्च ज्यादा होंगे। किसी भी विवादित स्थिति से दूर रहें। कारोबारी स्‍थिति मजबूत करने की दिशा में किसी से सहायता मिलेगी। आज आपमें आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आप अपने काम पर ध्यान दें। अनावश्यक  जल्दबाजी से काम प्रभावित सकते हैं। परिवार की चिंता रहेगी। किसी मित्र से  मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। पैतृक संपत्ति में ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। युवाओं के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। काफी दिनों पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज धन संबंधी चिंता दूर होगी।  

मिथुन – कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है, इसके चलते तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपके सामने अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आज चिंता तथा तनाव बनी रहेगी। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। किसी मित्र के रवैए के चलते परेशानी उठानी पड़ सकतीहै। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। बोलचाल पर नियंत्रण रखें।

कर्क – यात्रा करने के दौरान सतर्क रहें, चोट लग सकती है। घर-परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर खर्च होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। रुकी हुई रकम मिल सकती है। मित्रों  से लाभ होगा। आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। भौतिक साधनो जुटाने पर व्यय होगा। धार्मिक यात्रा कामयाब रहेगी।  

सिंह – आज के दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। छात्रों की समस्या दूर होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। कारोबार में सफलता हासिल होगी। आज आप दान पुण्य के कार्य करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सावर्जनिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कारोबार ठीक चलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी।  

कन्या – किसी नये काम की शुरूआत करते समय  अपनेविवेक का प्रयोग करें। कारोबार के लाभ में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। मित्रों का साथ बना रहेगा। चोट लग सकती है।  लेन-देन में सावधानी रखें। आध्यामिकता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।  किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।कारोबार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

तुला – आज  जोखिम न उठाएं। अनजान भय से प्रभावित रहेंगे। किसी की बातों से, पीड़ा, तनाव व चिंता का माहौल बन सकता है। मित्रों का साथ आपको नई दिशा देगा। आज  यात्रा न करें। खर्च पर काबू रखना होगा। जोखिम भरे काम के दौरान सावधानी रखें। किसी कार्य में हानि होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से जूझ सकते हैं। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक – ऋण से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जनों में प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। आज शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।जीवनसाथी को घुमाने ले जाएं। आज का दिन सामान्य रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार से जुड़े कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्य आगे बढ़ेंगे। खानपान का ध्यान रखें।  

धनु – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निवेश का जोखिम न उठाएं। दुखद समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी कार्य को लेकर यात्रा कर सकतेहैं। आज आपकी धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। युवाओं को नौकरी मिलेगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी। प्रसन्नता रहेगी। किसी को सलाह देने से बचें।

मकर – जल्दबाजी में फैसले न लें। घर-बाहर किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ  सकती है। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज का दिन ठीक रहेगा। कार्य की गति धीमी रहेगी। छात्रों को निराशा हो सकती है। मेहनत अधिक करनी होगी।  

कुंभ – नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कारोबार में उन्नति होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। विद्यार्थियों की समस्या का समाधान होगा।जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। भाइयों से मदद मिलेगी। आज आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। बेहद खुश रहेंगे। सामाजिक रूप से सराहना मिलेगी। धन लाभ के अवसर आएंगे। किसी मित्र से मतभेद दूर होंगे।    

मीन – समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शरीरीरिक पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी।  प्रबुद्ध व्यक्तियों से मेलजोल होगा। नए काम का विस्तार होगा। नए सौदे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button