राशिफल - अध्यात्म

22 जुलाई 2020 – जानिए आज का राशिफल, मेष राशि के जातक बचें इन कार्यों से

????- मेष – आज आपको धन की बचत करनी चाहिए। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से सुलझाएँ। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन सुखद लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। धार्मिक कार्यों मे सहयोग करें।
आज आपका शुभांक – 4

????- वृष – आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे।
आज आपका शुभांक – 3

????‍❤️‍????- मिथुन – आज आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
आज आपका शुभांक – 1

????- कर्क – आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों।
आज आपका शुभांक – 5

????- सिंह – बिना सोच विचारे धन खर्च करना आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके करियर में मददगार साबित होंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।
आज आपका शुभांक – 3

????????‍????- कन्या – अत्यधिक खर्च के कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे।
आज आपका शुभांक – 1

⚖️- तुला – आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौक़ा मिल सकता है। आपको क़ामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ।
आज आपका शुभांक – 4

????- वृश्चिक – आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें – क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। आज ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी।
आज आपका शुभांक – 5

????- धनु – घर या जमीन से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन ख़ास बनाएंगे। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। दफ़्तर में हुए बदलावों से आपको आख़िरकार लाभ ही मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
आज आपका शुभांक – 2

????- मकर – आज का दिन दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। सहकर्मियों के सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। आपको निमंत्रण, उपहार मिल सकता है।
आज आपका शुभांक – 2

⚱️- कुम्भ – मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं।
आज आपका शुभांक – 9

????- मीन – आज आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। आज आप नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंग जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आएगा। किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है।
आज आपका शुभांक – 7

Related Articles

Back to top button