छत्तीसगढ़

दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के पास से 56 पॉव शराब जप्त कर 2 लोगो को किया गिरफ्तार गया

बलोदा बाजार में शराब की हो रही अवैध बिक्री की कार्यवाही के तहत बलौदा बाजार कर ही चौकी पुलिस द्वारा शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में कुल 56 पाव देसी शराब जप्त कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जुडिशल रिमांड पर भेज दिया गया।

Read Also – Big breaking – मैनपाठ महोत्सव में जमकर लाठीचार्ज, महिलाओं बुजुर्गो को आई गंभीर चोट, एम्बुलेंस तक नही था मौजूद, खेसारीलाल ने की लाख मिन्नतें पर…

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम करही बाजार निवासी उत्तम कुमार अनजान अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब छिपा कर रखा है इस पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की जिसमें उत्तम कुमार अनजान पिता धन्नू राम अनजान 49 वर्ष निवासी डीपर पारा करही बाजार ने अपने घर के बाहर पैरा में एक एयर बैग के अंदर शराब छुपा कर रखा था। एयर बैग के अंदर 25 पव्वा देसी प्लेन व 9 पौवा देसी नारंगी शराब 120 बल्क लीटर कीमत ₹2990 बरामद किया गया।

वहीं एक अन्य दूसरे प्रकरण में अशोक कुमार अंजान करी बाजार ने अपने घर के बाहर मुरमी के ढेर में छुपा कर 32 पाव देसी प्लेन शराब 5.760 बल्क लीटर कीमत 2560 रुपए रखा था जिसे बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button