छत्तीसगढ़

पलारी – TI सी. आर. चंद्रा के नेतृत्व में, सड़क सुरक्षा सप्ताह में पुलिस कर रही आम लोगों से अपील

कुश अग्रवाल पलारी – जिला बलौदाबाजार में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में पुलिस ने आज पलारी मे बाइक, हेलमेट रैली निकालकर आम लोगों से अपील कर रही है की मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट लगाने, कार में सवार लोगों को शीट बेल्ट लगाने, मोटरसायकल में तीन सवारी न चलने, नशे में वाहन नहीं चलाने, बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, वाहन का बीमा करा कर, वाहन को नियंत्रित गति में चलना, यातायात नियमो का पालन करने, घर परिवार एवं आस पड़ोस के लोगों को हेलमेट एवं शीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करे।

read also..Big breaking – मैनपाठ महोत्सव में जमकर लाठीचार्ज, महिलाओं बुजुर्गो को आई गंभीर चोट, एम्बुलेंस तक नही था मौजूद, खेसारीलाल ने की लाख मिन्नतें पर…

पुलिस अधीक्षक महोदय आई. के. एलेसेला एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदया निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बलोदा बाजार सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी पलारी निरीक्षक सी आर चंद्रा के नेतृत्व में थाना पलारी के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा नगर पंचायत पलारी मे बाइक, हेलमेट रैली निकालकर दुकानदारों तथा आस पास के ग्रामो से आये लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सभी लोंगो से अपील किया गया कि करने हेतु अपील की गई एवं नाबालिक बच्चों को वाहन न देने के संबंध में समझाइश दिया गया बिना लाइसेंस का वाहन चलाने से किसी व्यक्ति का मृत्यु हो जाता है तो वाहन स्वामी को आर्थिक क्षति पूर्ति 10 लाख से 50 लाख तक भी देना पड़ता है और बीमा और लाइसेंस होने से उक्त राशि का भुगतान इंश्योरेंस कंपनी करता है इसलिए सभी दस्तावेज वाहन में रखकर ही वाहन का संचालन करें।

Related Articles

Back to top button