क्राइमछत्तीसगढ़

शादी में आए थे युवक, युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्ष की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने आए पड़ोस के गांव के एक नाबालिग समेत 3 युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई गांव में दो दिन पहले शादी समारोह था और इस शादी समारोह में शामिल होने उदरसई गांव के तीन युवक पहुंचे हुए थे। इसी बीच आरोपी युवती के घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके घर में घुसे और फिर उसका मुंह दबाकर उसे अपनी बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर ले गए।

इसके बाद आरोपियों ने 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में ले जाकर एक खेत में बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस पूरे मामले में पीड़िता की तरफ से अगली सुबह शिकायत मिलते ही पुलिस ने एक अपचारी बालक समेत कुल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button