inh24उत्तर प्रदेश

80 साल की बुजुर्ग दादी को पोते ने उतारा मौत के घाट

उत्तरप्रदेश – सिसोलर थाना क्षेत्र में खैरी गांव में अस्सी साल की दादी की शुक्रवार को हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार दादी ने अपने नाती को किसी बात पर डांट लगा दी थी, जिससे नाराज होकर नाती ने अपनी दादी के सर पर रॉड से हमला कर दिया और दादी की मौत हो गई। बता दघटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। दूसरे पोते की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read also – युवक को लाठी से पीट पीटकर उतारा महज इस बात पर मौत के घाट, बहन पर……

मिली जानकारी के अनुसार सिसोलर क्षेत्र के खैरी गांव निवासी 80 वर्षीय सुखिया जो की अपने पुत्र से अलग गांव में ही सरकार द्वारा दी गयी कालोनी में अकेली रहा करती थी। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर सुखिया ने अपने नाती शैलेन्द्र को बुरी तरह फटकारा था। इसी से नाराज होकर शैलेन्द्र ने कमरे में रखी लोहे की राड से दादी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे दादी की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित नाती मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतका के दूसरे पोते जितेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

read also – किसान आंदोलन – आज देशव्यापी चक्काजाम, यहां जाने किस समय पर है जाम और पूरा ब्यौरा

परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग के पति ने दो विवाह किये थे। सुखिया उसकी पहली पत्नी थी। सुखिया के एक पुत्र राजाभइया है और आरोपित शैलेन्द्र इसका पुत्र है। बताते है कि मृतका ने शैलेन्द्र की परवरिश कर उसे बड़ा किया था। उसे क्या पता था कि जिस वह पाल रही है वहीं एक दिन उसका काल बनेगा। इधर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गयी है। आरोपित की तलाश करायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button