पांच साल की बच्ची से बलात्कार के बाद की दरिंदे ने हत्या, परिजन तुरंत फांसी देने के मांग पर अड़े, फिर
मध्यप्रदेश के सबलगढ़ थाना क्षेत्र के खिरकारी गांव में 5 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में परिजनों ने सबलगढ़ में जाम लगा दिया। सड़क पर बैठे परिजन आरोपित को फांसी देने तथा आरोपित के सभी भाईयों के नाम एफआइआर में जोड़ने की मांग कर रहे थे।
Read Also – मानवता हुई शर्मसार, बंदूक तानकर भांजी से मामा ने किया दुष्कर्म, चाची ने मारकर करवाया मुँह बंद
पुलिस ने परिजन को सभी आरोपितों को जांच के बाद नाम जोड़ने की बात कह रही थी। सड़क पर लगभग तीन घंटे तक परिजनों ने जाम लगाए रखा, इसके बाद एसडीओपी ने नाम जोड़ने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर परिजन सड़क से हटे।बच्ची के परिजन का कहना था कि बच्ची के शव को कोई ग्रामीण नहीं बल्कि आरोपित का भाई ही खेत से निकालकर लाया, जिससे उसे इस घटना का पहले से पता था।
Read Also – हैरतअंगेज – प्रेमी ने किया शादी से इंकार तो गुप्तांग काटकर बनाया डिश और खिलाया नौकरों को, हत्या कर टुकड़ों को खिलाया कुत्तों को
मिली जानकारी के मुताबिक खिरकारी गांव में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपित बंटी रजक को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया, बच्ची का तीन डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सबलगढ़ के राममंदिर चौराहा पर जाम लगा दिया।
Read Also –स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का कारोबार, 28 से ज्यादा हिरासत में
पुरे मामले में परिजन व ग्रामीण आरोपित सहित चारों भाईयों पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही आरोपित को तीन दिन में फांसी देने की भी मांग कर रहे थे। जाम लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जो परिजन को लगातार समझाते रहे, एसडीओपी गुरूबचन सिंह ने परिजनों को हर संभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, उसके बाद परिजनों ने चक्का जाम खोला।




