शतक के बाद तकलीफ में दिखे जो रूट तो कोहली आये मदद को, जमकर हो रही तारीफ़, ये रहा स्कोर कार्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहाभारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहा

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन धुंवाधार शतक जमाया। अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में खेलने उतरे इंग्लैंड के कप्तान शतक पूरा करने के बाद चोटिल नजर आए। विराट कोहली ने ऐसे में उनकी मदद की और उनको बेहतर महसूस कराया। विराट नेइंग्लैंड के कप्तान के खिलाफ खेल भावना का परिचय दिया जिसके लिए उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे। वहीं कप्तान जो रूट 128 रन बनाकर नाबाद लौटे।
मैच में शतक बनाने के बाद जो रूट के पैर में क्रैंप आ गया और वह लंगड़ाते हुए नजर आए। जैसे ही वह मैदान पर लेते तो कोहली तुरंत ही उनके पास मदद करने पहुंच गए। कोहली की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सभी उनकी खेल भावना की तारीफ़ कर रहे हैं।



