छत्तीसगढ़

संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति अभिभाषण का विरोध करेंगे इतने दल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो जाएगा. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के संबोधन के साथ शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत होगी। आपको बता दें कि बजट सत्र (Budget Session 2021) के शुरू होने से एक दिन पहले ही कांग्रेस, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सहित देश के 16 विपक्षी दलों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता जताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बहिष्कार का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस और 15 दूसरी विपक्षी दलों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए बहिष्कार का ऐलान किया है, तो आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण (Budget Session 2021) के दौरान सदन में उपस्थित नहीं रहने की घोषणा की है। इसके साथ ही ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने निर्णय लिया गया है कि उसके सांसद राष्ट्रपति के अभिभाषण को सुनने के लिए दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि इस मामले में बसपा के नजरिये को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ़ नहीं हुई है तो वहीं पार्टी के एक नेता ने मीडिया को बताया कि बसपा शीर्ष नेतृत्व की तरफ से सांसदों के इसमें शामिल नहीं होने जैसा कोई फैसला नहीं हुआ है और ऐसे में ये माना जा रहा है कि पार्टी के सांसद शुक्रवार के संसद की संयुक्त बैठक में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुक्रवार को बजट सत्र (Budget Session 2021) शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button