inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शारीरिक संबंध बनाती थी गर्लफ्रेंड फिर करने लगी अपने बॉयफ्रेंड को ब्लैकमेल, ऐंठ लिए 3 लाख से भी ज्यादा

कोरबा जिले में कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेल की आरोपी युवती को गिरफ्तार किया है। खरमोरा निवासी पीड़ित प्रेमकांत साहू का 1 साल से आरोपी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच दोनों ने आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बनाए। बता दें कि इन सबके बाद युवती ने इसे आधार बनाकर पैसा उगाही का उपाय बना लिया और प्रेमी युवक को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे रुपए मांगना शुरू कर दिया।

READ ALSO – वायरल वीडियो का फैक्ट चेक – बच्चा चुराने का तीन महिलाएं पर आरोप, बेमेतरा जिले का मामला

मिली जानकारी के अनुसार 3 लाख रुपये वसूलने के बाद युवती ने युवक से हर महीने 25 हजार रुपये मांगते हुए ब्लैकमेलिंग पर उतारू हो गई। जिससे युवक काफी डर गया और तनाव में उसने आत्महत्या की कोशिश भी की। आखिर में वह पुलिस से मदद लेने पहुंचा। टीआई दुर्गेश शर्मा ने ने जालसाज युवती को गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में ब्लेकमेलिंग की वॉइस रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिली है। वहीं युवती के संबंध में पुलिस अन्य जानकारियां जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button