
छत्तीसगढ़ में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है की महिलाएं बच्चा चोरी कर अपने साथ बच्चों को ले जाती थी वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस कुछ महिलाओं को पकड़ कर ले जा रही है।
वीडियो के संबंध में वायरल मैसेज में कहा गया है कि छेरछेरा के दिन गुरुवार को दिनांक ग्राम भालेसर,विकासखंड-बेरला, जिला-बेमेतरा छत्तीसगढ़ में तीन अज्ञात महिलाओं को एक बच्चे को बोरी में भरकर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि अज्ञात तीनों महिलाओं की जमकर धुनाई करने के बाद कंडरका चौकी के हवाले कर दिया गया है। इनके द्वारा लाटा,हरदी,भिंभौरी आदि गांवों में और भी अज्ञात लोगों के आने की सूचना दी जा रही है।
ये वीडियो हो रहा वायरल
मामले में जब हमने कंडरका चौकी प्रभारी आनंद कोमरा से मामला जाना तो उन्होंने ऐसे किसी भी बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कुछ महिलाएं गांव में भीख मांगने का काम कर रही थी जो सुबह से ही उस गांव में भीख मांग रहे थे। जिस घर में वे पहुंचे थे वहां बुजुर्ग कोई नहीं थे और घर मे कुछ बच्चे खेल रहे थे जिससे बच्चे डर गए। तब अचानक से गांव में अफवाह उड़ी कि गांव में कुछ बच्चा चोरी करने वाले घुसे हैं उसके बाद सारा बवाल मचा जबकि महिलाएं वहां भिक्षा मांगने के उद्देश्य से गई थी।




