30 January 2021- क्या कहती हैंआप की ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल 30 जनवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 30 January 2021 : क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल शनिवार 30 जनवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में (टुडे राशिफल इन हिंदी 30 जनवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi )
मेष – कुछ नुकसान होने की आशंका है। कार्यस्थल पर अनबन होने की आशंका है। विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अनजान स्थल पर जाने बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। जमीन-जायदाद के मामले लंबित रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।
वृषभ – संतान पक्ष की कामयाबी से प्रसन्न रहेंगे। दंपत्ति पारिवारिक कार्यों से बाहर जा सकते हैं। किसी निवेश में घाटा होने की आशंका है। अनजान शख्स के सामने निजी चर्चा न करें। ऑफिस के किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। जोड़ों का दर्द शुरू हो सकता है। जोखिम वाले कार्य को करने से बचें।
मिथुन – दफ्तर में आपके कौशल की सराहना होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। रिश्तेदारो से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। आप काफी खुश रहेंगे। निवेश से लाभ होगा। जमीन, वाहन या मकान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पास के किसी स्थल की यात्रा कर सकते है। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क – पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करनी होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। धन संबंधी स्थिति सामान्य रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न दिखाएं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह – आज कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। नए काम से लाभ होगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर जाते समय सावधान रहें।
कन्या – कुछ मित्रों से काफी दिनों के बाद मुलाकात होगी। पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्य करेंगे। आमदनी स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। कारोबार से जुड़े नए सौदे हो सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। घूमने के लिए जाएंगे। विवाद दूर होने की संभावना है। संतान पक्ष से मदद मिलेगी। कार्य आसानी से पूरे होंगे।
तुला – मानसिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करेंगे। धन लाभ होगा। निवेश के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवहार की सराहना होगी। बुजुर्गों के अनुभवों से लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद करेंगे।
वृश्चिक – रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। नई जानकारी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। शासकीय कार्य आगे बढ़ सकते हैं। नए सौदे होने की संभावना है। कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।आपका सम्मान बढ़ेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।
धनु – नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। विरोधी शांत रहेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आज बेहद शांत महसूस करेंगे। एकांत प्रिय लगेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद मिलेगी। पुरानी दिक्कत दूर होगी। आसानी से कार्य पूरे होंगे। विवाहित खुश रहेंगे।
मकर – युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।कामयाबी मिलने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार सहित घूमने के लिए जा सकते हैं। शत्रुओं की हरकत से नुकसान होने की आशंका है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। वाणी पर काबू रखें। धनलाभ होने की संभावना है। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
कुंभ – शुभ सूचना मिलेगी। समय पर कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक यात्रा कर सकते हैं। दंपत्ति आज काफी खुश रहेंगे। व्यवसाय संबंधी समस्या का हल निकलेगा। नए सौदे हो सकते हैं। पुराने विवादों का अंत होगा। परिवार के सदस्यों की बीच सामंजस्य बना रहेगा। नया काम लाभ देगा। युवाओं को मेहनत करनी होगी। जोखिम लेने से बचें।
मीन – बुजुर्गों की सेहत कुछ खराब हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें। अनजान लोगों से दूरी रखने का प्रयास करें। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकते हैं। नए काम शुरू होंगे। विवाहितों के बीच मधुरता रहेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी।



