देश में कल भी 15 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसके बाद अभी तक 4.56 लाख लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि साढ़े 14 हजार के करीब लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।
राज्यों की बात करें तो दिल्ली में कल रिकॉर्ड 3947 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 3214 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। देश में ऐसा पहली बार हुआ हैं महाराष्ट्र से ज्यादा दिल्ली में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा इसके अलावा तमिलनाडु में 2516, तेलंगाना में 879, गुजरात में 549, हरियाणा में 495, आंध्र प्रदेश में 462 संक्रमित हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में कल कुल 83 कोरोना पॉजिटिव मरीजों मरीजों की पहचान की गई है। वहीं कल 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 2385 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई है। इनमें कुल 1527 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश में अब 846 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
कल कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 15653 मामले आए हैं। इसके बाद भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,56,119 हो चुकी है। इनमें से 2,58,599 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं वहीं 1,82,982 मरीज अभी तक अस्पतालों में भर्ती है। देश में आज 23 जून को 10,462 मरीज ठीक हुए हैं। बता दें कि 22 जून को रिकॉर्ड 10879 मरीज ठीक हुए थे। भारत में अभी तक 14483 लोगों की मौत हो चुकी है।




