
राजधानी रायपुर में बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने उसकी प्रेमिका व उसकी 1 वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर दी है।
यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज़ोरा का है जहां कल देर रात आरोपी युवक 20 वर्षीय विक्की यादव ने अपनी पत्नी 19 वर्षीय रोमा यादव का चाकू से गला काट उसे मौत के घाट उतारा व उसकी 1 वर्षीय मासूम बेटी को ट्रेन पटरी पर फेंक दिया जिसके बाद ट्रैन से काटकर उसकी मृत्यु हो गयी। मासूम का शव मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है।
READ ALSO – रायपुर – 8 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, रेलवे पुलिस की कार्यवाही
आरोपी युवक पर प्रेमिका रोमा यादव ने 2 साल पूर्व बलात्कार का केस दर्ज करवाया था जिसके बाद आरोपी युवक को जेल भी हुई थी। जेल से छूटने के बाद भी दोनों आपस मे मिलते थे, इस दौरान वह प्रेग्नेंट हुई और उसने एक मासूम बेटी को जन्म दिया।
READ ALSO –मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
कल देर रात प्रेमिका अपनी बेटी को लेकर विक्की से मिलने पहुँची थी जहाँ मामूली सी विवाद होने के बाद सिरफिरे आशिक ने पहले प्रेमिका रोमा को मौत के घाट उतारा और फिर उसकी मासूम बच्ची को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।




