
रेलवे पुलिस ने अवैध गांजे के साथ पुलिस ने यह कार्रवाई प्लेटफार्म नं 2-3 ओवरब्रिज के पास बिलासपुर छोर, रेलवे स्टेशन पर की है।
READ ALSO – मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
बता दें कि रेलवे पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नं2-3 ओवरब्रिज के पास बिलासपुर छोर, रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति अवैध गांजे के साथ घूम रहा है। मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी घोषित, कक्षा दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल से और कक्षा 12वीं की परीक्षा 3 मई से
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी सबन बस्तीराय को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के पास से 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया। जिसकी कीमत 40 हज़ार रुपए आंकी गई है। बहरहाल पुलिस आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।




