inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई दो लोगों की मौत 5 घायल

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – गरियाबंद जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जिसमें एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं मौके से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा टायर फटने के कारण हुआ है जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई है।

बोलेरो गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी जाकर पेड़ से टकरा गई। यह भीषण हादसा गरियाबंद जिले में एनएच 130 सी धवलपुर मोड़ के पास हुआ है। सभी घायलों को मैनपुर अस्पताल में लाया गया है जिसमें तीन की हालत गंभीर है जिनको गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button