inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जिंदा पैंगोलिन तस्करों से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गिरीश गुप्ता गरियाबन्द– इस वक्त की बड़ी खबर गरियाबंद से आ रही है यहां के वन विभाग ने जिंदा पैंगोलिन तस्करों से बरामद किया है वन विभाग के कर्मचारी खुद ग्राहक बनकर पैंगोलिन के तस्करों के बीच पहुंचे और तस्करों द्वारा डेढ़ लाख रुपए में जिंदा पेंगोलिन देने का ऑफर रखे जाने के बाद उनसे पेंगोलिन मंगवाया और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

छुरा के रहने वाले तस्कर पैंगोलिन को पकड़कर बागबाहरा के अपने परिचित के यहां रखे थे जिसके यहां से पैंगोलिन लाकर देने के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया गया वहीं इसमें संलिप्त दो महिलाएं भाग गई है जिन्हें पकड़ने वन विभाग लगा हुआ है

आपको बता दें कि पैंगोलिन जिसे स्थानीय भाषा में साल का फ्री कहा जाता है वन विभाग के दुर्लभ प्राणियों मैं शेड्यूल वन के तहत गिना जाता है और वन विभाग इसकी सुरक्षा को खासा महत्व देता है
यह कार्यवाही डीएफओ मयंक अग्रवाल तथा एसडीओ मनोज चंद्राकर के निर्देशन में वन परीक्षेत्र अधिकारी श्री साहू ने अपनी टीम के साथ मिलकर की।

Related Articles

Back to top button