दंतेवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई हैं | जिले के बचेली में मृत पाए गए कौवें के सैंपल में एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस पाए गए हैं | इसकी पुष्टि करते हुए उप संचालक पशुधन विभाग डॉक्टर अजमेर सिंह कुशवाह ने कहा की मंगलवार को इलाके के मुर्गे- मुर्गियों को दफनाया जायेगा | बालोद जिले के गिधली में रविवार को 1000 मुर्गियों और 32 कबूतरों को दफनाया गया है | इससे पहले शनिवार को बर्ड फ्लू की आशंका में 10 हजार मुर्गियों को दफनाया गया था | इस क्षेत्र के सभी घर- घर में मुर्गियों के सधन जांच की जा रही है |
READ ALSO – बीजापुर – 8 लाख का इनामी नक्सली ढ़ेर, बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़
दंतेवाड़ा के जिले में किरंदुल और बचेली में पिछले दिनों मृत कौवें पाए गए थे | जिनका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है | साथ ही जंगली कबूतर, तोता, मुर्गे- मुर्गियों के भी सैंपल भेजे गए है | बचेली के वार्ड नंबर16 में 14 जनवरी को एक कौआ मारा हुआ मिला था | जिसका शव विभाग के द्वारा कब्जे में लेने के बाद सैंपल को लैब भेजा गया था | फिरहाल इसी कौवें के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि कि गई है | ITI बस्तर के कबूतर और जगदलपुर के पावर हाउस चौक में मृत मिले कौवें के सैंपल भी पॉजिटिव है |



